थाना जीआरपी मिर्जापुर व अनुभागीय सर्विलांस टीम द्वारा यात्रियों के गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद, 55 किए गए वितरित


आज दिनांक 05.07.2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी. महोदय, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अनुभाग प्रयागराज श्री एन. कोलांची महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशांत वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री अरुण कुमार पाठक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर
थाना स्थानीय के QRT टीम व अनुभागीय सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से थाना स्थानीय/चौकी पर भिन्न-भिन्न दिनांक को भिन्न-भिन्न वादी द्वारा पंजीकृत कराये गये मोबाइल गुमशुदगी में से कुल 105 अदद मोबाइल को बरामद किया गया था।


बरामद मोबाइलों को उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश के अनुपालन में आवेदकगण को वितरित करने हेतु जरिये दूरभाष व विशेष वाहक सूचित कराकर थाना स्थानीय पर आज बुलाया गया था, जिसमें से 55 व्यक्ति थाना हाजा पर उपस्थित हुए, जिनको सामूहिक रूप से मोबाइल वितरित किए गए। शेष मोबाइल को भी आने वाले व्यक्तियों को वितरित किया जा रहा है।

बरामदगी: 105 अदद मोबाइल
कुल बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत: लगभग ₹25,00,000 /- (पच्चीस लाख मात्र)

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

  1. थाना अध्यक्ष श्री राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मिर्जापुर।
  2. उ0नि0 राम सिंह यादव थाना जीआरपी मिर्जापुर।
  3. उ0नि0 सर्वेश कुमार विमल थाना जीआरपी मिर्जापुर।
  4. सिविल क्राइम प्रभारी मय टीम अनुभाग प्रयागराज।
  5. ह0ेका0 अजय कुमार यादव थाना जीआरपी मिर्जापुर।
  6. ह0ेका0 प्रभाकर यादव थाना जीआरपी मिर्जापुर।
  7. का0 राज कुमार यादव थाना जीआरपी मिर्जापुर।
  8. का0 मनोज कुमार थाना जीआरपी मिर्जापुर।
  9. का0 विशाल पटेल थाना जीआरपी मिर्जापुर।
    मीडिया सेल
    जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!