थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी द्वारा जहरखुरानी के अभियुक्तगण मोबाइल व नगदी तथा नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार

दिनांक 05.07.2026 को पुलिस महानिदेशक (रेलवे) श्री प्रकाश डी0 महोदय, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) जोन प्रयागराज श्री एन. कोलंची महोदय तथा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक (रेलवे) श्री प्रशान्त वर्मा महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) वाराणसी श्री कुँवर प्रभात सिंह महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी श्री रजोल नागर के कुशल निर्देशन में निरीक्षक देव चन्द्र यादव मय हमराह हे0का0 पवन कुमार, म0का0 संगम सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी, उ0नि0 राधा मोहन द्विवेदी (प्रभारी सर्विलांस सेल), आरक्षी मनीष कुमार कश्यप (सर्विलांस सेल अनुभाग प्रयागराज), आरपीएफ सीआईबी वाराणसी के का0 सतीश यादव, चौकी प्रभारी जीआरपी बनारस उ0नि0 अशोक कुमार ओझा मय हमराह का0 मुन्ना चौहान, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह आरपीएफ पोस्ट बनारस मय हमराह का0 विनोद यादव, का0 हरेन्द्र यादव तथा सीआईबी वाराणसी के निरीक्षक राजेश, उ0नि0 हरिश्चन्द्र यादव एवं का0 शिवप्रसाद की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बनारस के सेकेंड एंट्री नन्दी पार्क के पश्चिम स्थित पार्किंग क्षेत्र में बरगद के पेड़ के नीचे बने चबूतरे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-


रामदयाल मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा, निवासी ग्राम भोरकला, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी।
ज्योति पुत्री अखिलेश राजभर, निवासी ग्राम खलिफ्ता, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, हाल पता पत्नी रामदयाल मिश्रा, निवासी ग्राम भोरकला, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी।
पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2026 में पूर्व से दर्ज धारा 123, 305(सी) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण द्वारा अभियुक्त सत्य नारायण सेठ पुत्र पंचम निवासी मेन मार्केट चौरी रोड, महाराजगंज बाजार, थाना औराई, जनपद भदोही का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में यात्रियों को नशीली दवा खिलाकर अथवा उनकी असावधानी का लाभ उठाकर उनका सामान चोरी कर लेते थे तथा चोरी की संपत्ति को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से जहरखुरानी एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


नाम पता अभियुक्तगण–
1.रामदयाल मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा, निवासी ग्राम भोरकला, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी।
2.ज्योति पुत्री अखिलेश राजभर, निवासी ग्राम खलिफ्ता, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, हाल पता पत्नी रामदयाल मिश्रा, निवासी ग्राम भोरकला, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी।
माल बरामदगी का विवरण
नशीली दवा ATIVAN 2 MG की 42 गोलियां (03 पत्तों में)।
नशीली दवा ATIVAN 1 MG की 18 गोलियां (02 पत्तों में)।
एक अदद मोबाइल फोन OPPO कम्पनी।
नगद ₹3,180/-।
पीड़िता का आधार कार्ड।
दो खुले पैकेट आलू भुजिया नमकीन।
बरामद सामान की कुल कीमत-30000/- तीस हजार रुपये
अपराध करने का तरीका –
अभियुक्तगण रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अकेले अथवा असावधान यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे। यात्रियों से बातचीत कर उनका विश्वास जीतते थे तथा खाने-पीने की वस्तुओं (जैसे नमकीन, बिस्कुट आदि) में ATIVAN जैसी नशीली दवा मिलाकर उन्हें खिलाते थे। यात्री के अचेत अथवा अर्धचेत अवस्था में आने पर उसके पास रखा बैग, पर्स, मोबाइल फोन, नकदी, आभूषण, एटीएम कार्ड एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए सामान को बेचकर अथवा स्वयं उपयोग कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। बरामद आधार कार्ड एवं अन्य सामान से यह भी स्पष्ट होता है कि चोरी के बाद वे पीड़ितों के पहचान पत्र भी अपने पास रख लेते थे।
आपराधिक इतिहास अभि0 रामदयाल मिश्र उपरोक्त-

  1. मु0अ0सं0 326/2018 धारा 380/411 भा0द0वि0
    थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  2. मु0अ0सं0 20/2019 धारा 8/22 NDPS ACT
    थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  3. मु0अ0सं0 12/2019 धारा
    379/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  4. मु0अ0सं0 114/2022 धारा 328/379/411 ipc
    थाना जीआरपी मिर्जापुर
  5. मु0अ0सं0 340/2022 धारा 328/379/411 ipc
    थाना जीआरपी प्रयागराज
  6. मु0अ0सं0 119/2024 धारा 328/379/411 ipc व 3/25 आर्मएक्ट व 21/22 ड्रग कासमेटिक एक्ट
    दुर्गांगंज भदोही
  7. मु0अ0सं0 165/2026 धारा 123, 305(सी) 317(2) बीएनएस थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
    सराहनीय कार्य करने वाले टीम के सदस्यों का विवरण-
    1.प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक कैण्ट वाराणसी
    2.निरीक्षक देव चन्द्र यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
    3.निरीक्षक राजेश कुमार सिंह आरपीएफ पोस्ट बनारस
    4.निरीक्षक राजेश सीआईबी वाराणसी
    5.उ0नि0 राधा मोहन द्विवेदी (प्रभारी सर्विलांस सेल)
    6.उ0नि0 अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी जीआरपी बनारस
    7.उ0नि0 हरिश्चन्द्र यादव सीआईबी वाराणसी
    8.हे0का0 पवन कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
    9.आरक्षी मनीष कुमार कश्यप (सर्विलांस सेल अनुभाग प्रयागराज)
    10.म0का0 संगम सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
    11.का0 सतीश यादव आरपीएफ सीआईबी वाराणसी
    12.का0 मुन्ना चौहान चौकी जीआरपी बनारस
    13.का0 विनोद यादव आरपीएफ पोस्ट बनारस
    14.का0 हरेन्द्र यादव आरपीएफ पोस्ट बनारस
    15.का0 शिवप्रसाद सीआईबी वाराणसी
    मीडिया सेल
    जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!