बमबाजी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त थाना करैली पुलिस व एसओजी नगर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से 03 अवैध देशी बम, 02 मोबाइल व 50/- रूपये नकद बरामद थाना करैली पुलिस व एसओजी नगर टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर टीम के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 139/2026 धारा 288/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों 1. अरमान पुत्र मुशर्रत खान नि0 करामत की चौकी थाना करैली जनपद प्रयागराज 2. आमिर पुत्र हैदर नि0 60 फीट रोड थाना करैली जनपद प्रयागराज को दिनांक 13.07.2026 को अलीना सिटी मोड थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 03 अवैध देशी बम, 02 मोबाइल व 50/- रूपये नकद बरामद किये गये । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण–
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों राजा अली के करीबी मित्र हैं । राजा का निकाह नजमा बेगम की बेटी गौसिया से हुआ था लेकिन गौसिया राजा को छोड़कर चली गयी थी जिससे राजा नाराज था और अपने ससुरालवालों से बदला लेना चाहता था । राजा ने हम लोगों को अपना प्लान बताया तो हम भी तैयार हो गये तथा हम दोनों लोग राजा के साथ आमिर की मोटरसाइकिल से बम लेकर राजा के ससुराल जीटीबी नगर के मकान नं0 ए- 338/3 पर पहुंचे। सबसे पहले राजा ने बम अपने ससुराल वालों के घर में फेंके। उसके बाद हम दोनों लोगों ने भी राजा के ससुरालवालों के घर पर एक-एक बम फेंका। हम लोग एक ही मोटरसाइकिल से थे। बम फेंकने के बाद हम लोगों ने राजा के ससुरालवालों के भद्दी-भद्दी गालिया दी और बोला कि जल्दी से राजा की पत्नी गौसिया को राजा के पास भेज दो नहीं तो तुम्हारे बच्चों को जान से मार देंगे। इसके बाद हम लोग वहां से भाग गये। राजा अलग ट्रेन से भाग गया। हम लोग भी भागने की फिराक में थे तथा मुम्बई के टिकट भी करा लिये थे ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- अरमान पुत्र मुशर्रत खान नि0 करामत की चौकी थाना करैली जनपद प्रयागराज उम्र 25 वर्ष
- आमिर पुत्र हैदर नि0 60 फीट रोड थाना करैली जनपद प्रयागराज उम्र 26 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
03 अवैध देशी बम, 02 मोबाइल व 50/- रूपये नकद ।
संबंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 139/2026 धारा 288/352/351(3) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना करैली कमि0 प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
A. थाना करैली पुलिस टीम-
- उ0नि0 अजीत कुमार मौर्य थाना करैली कमि0 प्रयागराज
- उ0नि0 महेन्द्र सिंह थाना करैली कमि0 प्रयागराज
- का0 संजीत सिंह थाना करैली कमि0 प्रयागराज
- का0 अरविन्द कुमार थाना करैली कमि0 प्रयागराज
- का0 शिवम अग्रवाल थाना करैली कमि0 प्रयागराज
- का0 जीतू सिंह थाना करैली कमि0 प्रयागराज
- रि0का0 कृष्ण कुमार थाना करैली कमि0 प्रयागराज
B.एस0ओ0जी0 नगर टीम-
- उ0नि0 मनोज कुमार सिंह प्रभारी एसओजी नगर
- हे0का0 सिद्धार्थ शंकर राय एसओजी नगर
- हे0का0 विवेक मणि त्रिपाठी एसओजी नगर
- हे0का0 अब्दुल सलीम एसओजी नगर
- हे0का0 विजेन्द्र सिंह एसओजी नगर
- हे0का0 बन्धन कटियार एसओजी नगर
- का0 विनोद यादव एसओजी नगर
- का0 अरविन्द यादव एसओजी नगर
- का0 निहाल राय एसओजी नगर
- का0 शुभम पटेल एसओजी नगर
- का0 नीरज सिंह एसओजी नगर
C.सर्विलांस टीम नगर जोन
- उ0नि0 सच्चिदानंद सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल नगर
- का0 सौरभ उत्तम सर्विलांस सेल नगर
- का0 राहुल कनौजिया सर्विलांस सेल नगर
- का0 चन्दन शर्मा सर्विलांस सेल नगर
- का0 ब्रम्हानन्द सर्विलांस सेल नगर

