पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनो में बढ़ती चोरी/छिनैती की घटनाओं की रोकथाम, अवैध तस्करी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के मद्देनजर चलायें जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रेलवे प्रयागराज श्री अरूण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अकलेश कुमार सिंह थाना जीआरपी प्रयागराज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 संजय कुमार राय थाना जीआरपी प्रयागराज द्वारा रेलवे स्टेशन प्रयागराज जं0 प्लेटफार्म नं0 01 के दिल्ली इण्ड से 100 कदम आगे कालोनी गेट के पास से समय करीब 11.48 बजे एक शातिर चोर राहुल द्विवेदी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक अदद मोबाईल बरामद किया गया, अभियुक्त को आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

नाम पता अभियुक्त-
राहुल द्विवेदी पुत्र विष्णु प्रसाद द्विवेदी निवासी दुर्गापुर थाना पिपरी जनपद कौशांबी उम्र 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से मु0अ0सं0 443/2025 धारा 305(C)/317(2) BNS से सम्बन्धित चोरी एक अदद मोबाइल रियलमी कम्पनी एण्ड्राएड फोन हल्का ग्रे रंग मय बैटरी, बिना सिम चालू दशा में जिसको चेक करने पर IMEI NO. (I). 867428063412030 व IMEI NO. (II). 867428063412022 बरामद हुआ ।
अनावरित अभियोग –
मु0अ0सं0 443/2025 धारा 305(C)/317(2) BNS थाना जीआरपी प्रयागराज
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 अकलेश कुमार सिंह – थाना जीआरपी प्रयागराज
- उ0नि0 संजय कुमार राय – थाना जीआरपी प्रयागराज
- उ0नि0 गौरव – RPF पोस्ट प्रयागराज
- हे0का0 संतोष कुमार यादव – क्यूआरटी टीम थाना जीआरपी प्रयागराज
- का0 मनोज यादव – क्यूआरटी टीम थाना जीआरपी प्रयागराज
- का0 रोहित – CIB यूनिट प्रयागराज
मीडिया सेल
जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

