74वीं अन्तर्जनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर महिला पुरूष प्रतियोगिता-2026 दिनांक 18.07.2026 से 20.07.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्ररेट

74वीं अन्तर्जनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक, 18.07.2026 से 20.07.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स ,कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है। जिसमे 07 जनपदों की टीमों ( कमि0 प्रयागराज,प्रतापगढ़,कौशाम्बी,फतेहपुर,बांदा,महोबा,चित्रकूट) के कुल-90 खिलाड़ी (महिला/पुरुष) प्रतिभाग कर रहे है।


आज दिनांक 20.07.2026 को प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नीरज पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त,लाइन्स,कमिश्ररेट प्रयागराज द्वारा प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक,लाइन्स प्रथम श्री विनोद कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय श्री प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता महिला वर्ग कमिश्ररेट प्रयागराज बनाम जनपद प्रतापगढ़ के बीच खेला गया जिसमे कमिश्ररेट प्रयागराज विजेता रही।


वॉलीबाल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग कमिश्ररेट प्रयागराज बनाम जनपद फतेहपुर के बीच खेला जाना था अत्यधिक वर्षा होने के कारण दोनो टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!