बारा विधानसभा की जनता के प्यार और दुलार का मै ऋणि हूं प्रयागराज बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ.वाचस्पति ने मंगलवार को अपना 70वां जन्मदिन

बारा विधानसभा की जनता के प्यार और दुलार का मै ऋणि हूं प्रयागराज बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ.वाचस्पति ने मंगलवार को अपना 70वां जन्मदिन अपने समर्थकों, मतदाताओं और जनता के बीच मनाया।

इस अवसर पर उन्होने विधायक निधि से क्षेत्र के विद्यालयों, अस्पतालों और ब्लाकों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए करीब सौ वाटर कूलर भी वितरित किए। शुभकामनाओं और स्वागत से अभिभूत विधायक ने कहा कि इस प्यार, दुलार और स्नेह के लिए हम अपने क्षेत्र की जनता के ऋणि हैं। मीडिया कर्मियों के समक्ष यह कहकर उन्होने अपनी भावनाएं व्यक्त की। गौहनिया स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के जन्मदिन एवं एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस का एक साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,

समाजसेवियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही। ढोल-नगाड़ों की गूंज और बिरहा गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, व अजीत सिंह ’पप्पू’, खंड विकास अधिकारी जसरा एवं कौंधियारा, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल, पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधायक डॉ. वाचस्पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।

  • जनहित में भेंट किए वाटर कूलर
    इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विधायक डॉ. वाचस्पति ने विधानसभा के निजी अस्पतालों एवं विद्यालयों को जनहित में वाटर कूलर भेंट किए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्य ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य हैं तथा आगे भी क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
  • मीडियाकर्मियों ने भी दी शुभकामनाएं
    डाॅ.वाचस्पति को उनके जन्मदिन पर मीडियाकर्मियों और समाजसेवियों ने भी पुष्पगुच्छ और गुलाब भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार, परवेज आलम, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद, इश्रार अहमद, अशफाक अहमद ’बाबा टंकी, कल्लन राम मांझी आदि मौजूूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!