महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी महोदय श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज श्री एन कोलांजी महोदय श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व जहरखुरानी/चोरी की रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज, श्री अरुण कुमार पाठक महोदय के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्री राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मीरजापुर के निर्देशन में उ0नि0 श्रीकान्त मौर्या चौकी जीआरपी रेनूकूट मय हमराहीगण का0 प्रदीप राय, का0 जितेन्द्र पाल व का0 प्रदीप कुमार पाल के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु में मामूर होकर मुगलसराय छोर आरपीएफ बैरक के बगल में पश्चिम साइड से रेलवे स्टेशन मीरजापुर मुखबीर खास सूचना के आधार पर शातिर चोरी का अभियुक्त राजकुमार डोम पुत्र विजय उर्फ राजगीर डोम निवासी जयरामपुर कम्पोजिट स्कूल के पीछे थाना औराई जिला भदोही उम्र-22 वर्ष के कब्जे से एक अदद वीवो मोबाइल स्काई ब्लू रंग का बरामद हुआ । उक्त चोरी के मोबाइल के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-87/2026 धारा-305(सी) बीएनएस पंजीकृत है । उक्त मोबाइल बरामदगी के आधार अभियोग में धारा-317(2)/317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । उपरोक्त अभियुक्त का चालान अन्तर्गत धारा-305(सी)/317(2)/317(4) बीएनएस में माननीय न्यायालय भेजा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त –
अभियुक्त राजकुमार डोम पुत्र विजय उर्फ राजगीर डोम निवासी जयरामपुर कम्पोजिट स्कूल के पीछे थाना औराई जिला भदोही उम्र-22 वर्ष
माल बरामदगी का विवरण –
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद वीवी कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद होना ।
अपराध करने का तरीका –
ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों का सामान चोरी करके अवैध धन अर्जित करना ।
अपराधिक इतिहास–
अभियुक्त राजकुमार डोम पुत्र विजय उर्फ राजगीर डोम निवासी जयरामपुर कम्पोजिट स्कूल के पीछे थाना औराई जिला भदोही उम्र-22 वर्ष
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा चलानी थाना
01 87/2026 305(सी)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना जीआरपी मिर्जापुर

02 210/2025 305(सी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी प्रयागराज
बरामदगी व गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों का विवरण
- थानाध्यक्ष श्री राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मिर्जापुर ।
- उ0नि0 श्री श्रीकान्त मौर्या चौकी जीआरपी रेनूकूट थाना जीआपी मिर्जापुर ।
- का0 प्रदीप कुमार राय थाना जीआरपी मिर्जापुर ।
- का0 जितेन्द्र कुमार पाल थाना जीआरपी मिर्जापुर
- का0 प्रदीप कुमार पाल आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर ।
मीडिया सेल
जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

