प्रयागराज में किराए के कमरे से तीन शव मिलने से सनसनी जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज शहर के थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत लीडर रोड स्थित गढ़ी सराय मोहल्ले में मंगलवार (04 अगस्त 2026) को एक किराए के कमरे से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों मृतक मूक-बधिर थे तथा आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा बीनने का कार्य करते थे।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद या लड़ाई-झगड़े से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

पुलिस का बयान:
पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया घटना आपसी विवाद से संबंधित प्रतीत हो रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!