इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा का 15वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न नई टीम ने ली शपथ

प्रयागराज इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा का 15वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार 12 अगस्त 2026 को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में श्रीमती निशा नागपाल को क्लब की वर्ष 2026-27 की प्रेसीडेंट के रूप में शपथ दिलाई गई। वहीं श्रीमती सुनीता वर्मा ने सेक्रेटरी तथा श्रीमती अपराजिता केशरी ने ट्रेजरर का दायित्व संभाला

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसी सदस्य श्रीमती प्रिया नारायण रहीं। उन्होंने क्लब के पिछले कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्लब की ओर से स्लम क्षेत्र की गरीब लड़कियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई, ताकि वे सिलाई का कार्य सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही एक जरूरतमंद व्यक्ति को रोजगार के उद्देश्य से छतरी भी प्रदान की गई।

नवनियुक्त प्रेसीडेंट श्रीमती निशा नागपाल ने पूरी टीम को साथ लेकर क्लब के सामाजिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्लब शिक्षा, महिला स्वास्थ्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता सोनी ने किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष ममिता स्वेन, पल्लवी, तान्या ढल, शालिनी अस्थाना, पीडीसी नुसरत, रश्मि, अमृता अग्रहरि सहित क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!