थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, उनकी निशानदेही पर 02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) वजन करीब 13 टन (अनुमानित कीमत लगभग 35 से 40 लाख रूपये) बरामद
थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम नगर के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. मो0 आसिफ मलिक पुत्र स्व0 मुशर्रफ मलिक नि0 मोहल्ला कश्यपपुरी पश्चिमी वार्ड नं0- 4 पोस्ट गढ़ी पुख्ता थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली, 2. सावी खान पुत्र तहसीन खान नि0 ग्राम तिलपनी पोस्ट अमीनगर सराय थाना सिंहावली अहीर जनपद बागपत को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 30.04.2026 को परेड ग्राउण्ड थाना क्षेत्र दारागंज से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के 02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) वजन करीब 13 टन (अनुमानित कीमत करीब 35-40 लाख रूपये) बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
वादी मुकदमा श्री अभिषेक सिंह पुत्र उदय राज सिंह निवासी 311 बाघम्बरी रोड अल्लापुर जनपद प्रयागराज द्वारा थाना मुठ्ठीगंज पुलिस को सूचना दी गई कि वह बिजली विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। इनकी फर्म द्वारा बैरहना पावर हाउस से गऊघाट पावर हाउस तक 33 के0वी0 की केबिल डालने का कार्य किया जा रहा था। इस हेतु 33 के0वी0 केबिल का 01 ड्रम (कुल लम्बाई 506 मी0) थाना मुठ्ठीगंज अन्तर्गत पुराने यमुना पुल के पास रखा गया था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पूछताछ का विवरण–
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग बिजली विभाग में एक प्राइवेट फर्म के लिए काम करते हैं। तथा इनके द्वारा एक ठेकेदार के साथ मिलकर 33 के0वी0 केबिल डालने का कार्य किया जा रहा था। इन्होंने अपने ठेकेदार के कहने पर थाना मुठ्ठीगंज अन्तर्गत पुराने यमुना पुल के पास से 01 ड्रम 33 केवी तार चोरी किया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मुठ्ठीगंज में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। दूसरा ड्रम इनके द्वारा थाना कीडगंज अन्तर्गत बोट क्लब के पास से चुराया गया था, जिसके सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ये लोग चुराए गए तार को बेचकर प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
- मो0 आसिफ मलिक पुत्र स्व0 मुशर्रफ मलिक नि0 मोहल्ला कश्यपपुरी पश्चिमी वार्ड न0 4 पोस्ट गढ़ी पुख्ता थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली, उम्र करीब 25 वर्ष।
- सावी खान पुत्र तहसीन खान नि0 ग्राम तिलपनी पोस्ट अमीनगर सराय थाना सिंहावली अहीर जनपद बागपत, उम्र करीब 19 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण–
मु0अ0सं0- 40/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
बरामदगी का विवरण–
- 01 ड्रम लाल रंग का तार (ड्रम संख्या SPM HX 8503, length 506 MTRS SIZE 30*300 SQMM TYPEA2XFY)
- 01 ड्रम पीले रंग का तार (ड्रम संख्या SPM/HX DRUM NO 4350, length 502 M VOLTAGE GRADE 6.35/11 KV TYPE A2XFY)
दोनों का कुल वजन करीब 13 टन तथा अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–
A. थाना मुठ्ठीगंज टीम–
1.उ0नि0 अरूण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
2.उ0नि0 कुन्दन लाल गौतम, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
3.उ0नि0 अभिषेक वर्मा, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
4.उ0नि0 ऋषभ कुमार, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेटप्रयागराज।
5.उ0नि0 निर्मल शर्मा, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
6.उ0नि0 करूणेश कुमार त्रिपाठी, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
7.उ0नि0 श्रीनाथ विश्वकर्मा, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
8.हे0का0 प्रमोद कुमार, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
9.हे0का0 कृष्णानन्द यादव, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
10.रिक्रूट आ0 अतुल कुमार, थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
B. सर्विलांस टीम नगर–
1.उ0नि0 सचिदानन्द सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज।
2.का0 सौरभ उत्तम, सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
3.का0 चन्दन शर्मा, सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
4.का0 ब्रहमानन्द, सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
5.का0 मुकेश यादव, सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
6.का0 राहुल कनौजिया, सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज।

