दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है पुलिस के अनुसार पल्लवी पर पहले भी कई

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवती के पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। बसना नाला पुल के पास हुई इस घटना से लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसीपी अरुण पाराशर ने करीब दो घंटे तक समझाने का प्रयास किया। युवती पल्लवी सिंह ने अपने साथी मोहम्मद आलम द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे को वापस लेने की मांग की। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पल्लवी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल प्रशासन युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटा है और हालात नियंत्रण में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!