सहित प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव किया है

प्रयागराज सहित प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड मीटर की तरह काम करेंगे और प्रीपेड सिस्टम समाप्त किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को हर महीने की खपत का बिल अगले दस दिनों में एसएमएस या व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजा जाएगा, जिसे निर्धारित समय में जमा करना होगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि महीने के भीतर किसी की बिजली नहीं काटी जाएगी। बकाया राशि दस किस्तों में जमा करने की सुविधा मिलेगी। पुराने मीटर बदलने का कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जबकि शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!