दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्ता थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता अफसरी बेगम पत्नी हयात अली निवासी ग्राम सुदनीपुर खुर्द थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-05.05.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत हबुसा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी



उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्ता द्वारा अपने परिवार-जनों के साथ मिलकर पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-100/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
अफसरी बेगम पत्नी हयात अली निवासी ग्राम सुदनीपुर खुर्द थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-100/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 मनोज कुमार, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. म0का0 मंजू, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!