प्रयागराज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वत्सल्य सभागार में डॉ. किर्तिका अग्रवाल के संयोजन में एआईडब्ल्यूसी संस्था एवं आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका रुपाली जैन एवं सरला जी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शारीरिक व्यायामों का अभ्यास कराया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। विभिन्न योग अभ्यासों के माध्यम से उन्होंने स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली में योग के महत्व को विस्तार से समझाया

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह जी, जिला महामंत्री रीता सिंह जी, प्रिया कैथवास, वंदना शर्मा जी सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता की और योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने आयोजन के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं हेतु डॉ. किर्तिका अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि प्रातःकाल बड़ी संख्या में महिलाओं को योग के लिए एक मंच पर एकत्रित करना सराहनीय प्रयास है। सभी ने डॉ. किर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व, सहयोग एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ हुआ।


