समाजसेवी सुजीत पासी गंगापार प्रयागराज की जनता की सेवा के लिए बने मिसाल

बहादुरपुर ब्लाक के दरियापुर उर्फ गुलालपुर हेतापट्टी निशान यात्रा में जनसेवा का अद्भुत उदाहरण
गुलालपुर से महादेव मंदिर तक आयोजित भव्य निशान यात्रा में सुजीत पासी (भावी जिला पंचायत सदस्य, वार्ड नं. 1 एवं प्रदेश सचिव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी) का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने लगभग 500 श्रद्धालुओं के लिए स्प्राइट, टपका एवं चीनी की व्यवस्था कर समाजसेवा और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सुजीत पासी निरंतर हर महीने गंगापार की जनता की सेवा करते रहते है विगत 20 वर्ष से लगातार समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करने में लगे है


इस सफल आयोजन में प्रदीप कुमार सरोज समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष ने भी सराहनीय सहयोग किया। निशान
का संचालन सोनू भारतीय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि नव युवा सेवा समिति, गुलालपुर एवं अनिल भारतीय की पूरी टीम ने सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में पिंटू वर्मा (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) सहित अनेक सम्मानित साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही


समाजवादी विचारधारा के सच्चे सिपाही सुजीत पासी जी लगातार समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। उनका यह सहयोग केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ऐसे जननायक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, जो सेवा को राजनीति का माध्यम नहीं बल्कि अपना कर्तव्य मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!