प्रयागराज शंकरगढ़ क्षेत्र में चोरी और छिनैती की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बैसन का पुरवा से लेकर नौढ़िया उपरहार और बिहरिया तक चोरों का आतंक चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूने पड़े मकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं शातिर चोर।
घरों के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी व सेल्फ चोरी होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता।
लगातार बढ़ रही घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए साहब के चार्ज संभालने के बाद अपराधों पर नियंत्रण कमजोर पड़ा है।
क्षेत्रवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार शिवम शुक्ला
शंकरगढ़ प्रयागराज

