प्रयागराज गौहनिया बांदा रोड़ स्थित क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष परवेज आलम का जन्म दिवस केक काट कर मनाया गया।
क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने वरिष्ठ पत्रकार परवेज आलम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप हमेशा अपने कलम के माध्यम से समाज को जागरूक करते रहें और पत्रकारिता जगत में हर जन्म दिवस पर नया किर्ति मान स्थापित करते रहे यही शुभकामना है।
जन्म दिन के मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार मुकेश द्विवेदी ने भी बधाई देते हुए कहा कि हम ईश्वर से कामना करते हैं कि आप हजारों साल ऐसे ही जन्म दिवस मनाते रहें और जो समाज के प्रति एक पत्रकार की जों जिम्मेदारी है उसको निष्ठा और ईमानदारी से निभातें रहें।
जन्म दिन के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार मुकेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के राजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर बिंद, पत्रकार राजकरन पटेल, पत्रकार मुकेश द्विवेदी, पत्रकार मोहम्मद सलीम खान, राशिद हयात, सुहैल अहमद, आबिद अली, मोहम्मद सैफी, प्रदीप निषाद आदि लोग मौजूद रहे

