रेलवे स्टेशन प्रयागराज छिवकी से 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 1.82 किग्रा0 नाजायज गांजा बरामद
दिनांक 09.05.2026 को श्रीमान् पुलिस महानिदेशक रेलवे महोदय, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनो में बढ़ती चोरी/छिनैती की घटनाओं की रोकथाम,अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के मद्देनजर चलायें जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रेलवे प्रयागराज श्री अरूण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अकलेश कुमार सिंह थाना जीआरपी प्रयागराज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामकरन सिंह प्र0 चौकी जीआरपी छिवकी थाना जीआरपी प्रयागराज व आरपीएफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन प्रयागराज छिवकी के प्लेटफार्म नं0 01 एफओबी-2 के एक्सलेटर के दाहिनी तरफ बनी पत्थर की बेंच के पास से समय 14.10 बजे एक शातिर गाँजा तस्कर अभियुक्त रामसिया पटेल उर्फ लुल्लू उर्फ लुलुआ उपरोक्त को अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया । बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 8/20 N.D.P.S Act पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी

नाम पता अभियुक्त
रामसिया पटेल उर्फ लुल्लू उर्फ लुलुआ पुत्र अजायब सिंह पटेल निवासी गंजरिया थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट उ0प्र0 उम्र-33 वर्ष
बरामदगी का विवऱण
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पिट्ठू बैग काला रंग में एक बण्डल पीले रंग की पालीथीन में बांध कर उपर से कत्थई रंग के टेप से लपेटा हुआ, वजन 01 किलो 820 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ ।
*पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0 183/2026 धारा 8/20 N.D.P.S Act थाना जीआरपी प्रयागराज
*कुल कीमती लगभग- करीब 24000 /रू0 (चौबीस हजार रूपये लगभग )
*अपराध करने का तरिका *
ट्रेनों के माध्यम से गांजा की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करना ।
आपराधिक इतिहास अभि0 रामसिया उपरोक्त
(1) मु0अ0स0 635/2018 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी प्रयागराज
(2) मु0अ0स0 636/2018 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी प्रयागराज
(3) मु0अ0स0 84/2018 धारा 307 भा0द0वि0 थाना बदौसा जिला बाँदा
(4) मु0अ0स0 24/2019 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट जीआरपी मानिकपुर झांसी
(5) मु0अ0सं0 505/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी प्रयागराज
(6) मु0अ0सं0 516/2025 धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी प्रयागराज
(7) मु0अ0सं0 02/2026 धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी प्रयागराज
(8) मु0अ0सं0 183/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी प्रयागराज
गिरफ्तार करने वाली टीम
- प्र0नि0 अकलेश कुमार सिंह – थाना जीआरपी प्रयागराज
- उ0नि0 रामकरन सिंह – प्र0 चौकी जीआरपी प्रयागराज छिवकी
- हे0का0 राम मूरत – चौकी जीआरपी प्रयागराज छिवकी
- का0 दिनेश चन्द्र मिश्रा – चौकी जीआरपी प्रयागराज छिवकी
- का0 अनिल कुमार यादव – चौकी जीआरपी प्रयागराज छिवकी
- ASI लाखन सिंह – सीआईबी प्रयागराज
- हे0का0 जुगेन्द्र सिंह सिरोही – सीआईबी प्रयागराज
मीडिया सेल
जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

