नैनी फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला बाल बाल बचा चालक

​प्रयागराज। जनपद के नैनी क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्टेशन रोड फ्लाईओवर पर दौड़ती एक कार अचानक धू-धू कर जल उठी। गनीमत रही कि आग की लपटें विकराल होने से पहले ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी रोककर समय रहते नीचे उतर गया। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जब नैनी स्टेशन रोड फ्लाईओवर के ऊपर थी, तभी इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। बीच सड़क पर कार को आग की चपेट में देख फ्लाईओवर पर आवागमन कर रहे अन्य राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। ​घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग को पूरी तरह बुझाया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, गाड़ी का काफी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का मुख्य कारण कार की वायरिंग में हुआ शार्ट सर्किट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!