शराब तस्कर को भारी मात्रा मे अंग्रेजी अवैध शराब कुल मात्रा 563.21 लीटर के साथ किया गया गिरफ्तार

चौकी जीआरपी दिलदारनगर थाना जीआरपी डीडीयू द्वारा रेलवे स्टेशन जमानिया से 07 नफर अन्तर्राजीय शराब तस्कर को भारी मात्रा मे अंग्रेजी अवैध शराब (कुल मात्रा 563.21 लीटर) के साथ किया गया गिरफ्तार–
दिनांक 10.05.2026 को श्रीमान् पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे श्री एन0 कोलांची,श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री प्रशान्त वर्मा व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री डा० ईरज राजा के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस

उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, श्री कुंवर प्रभात सिंह व श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक जमानिया गाजीपुर श्री अनिल कुमार के पर्वेक्षण में श्री सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू व श्री रामसजग नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जमानिया गाजीपुर, के कुशल निर्देशन में उ0नि0 अश्विनी कुमार पटेल, प्रभारी जीआरपी चौकी दिलदारनगर मय हमराह व प्रभारी चौकी रेलवे जमानिया गाजीपुर उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह तथा आर.पी.एफ. पोस्ट दिलदारनगर के उ0नि0 नवीन कुमार के द्वारा दिनांक 10.05.2026 को रे0स्टे0 जमानिया के पीएफ नं0-01 पूर्वी छोर यात्री शेड के पास थानाक्षेत्र जीआरपी डीडीयू से 07 नफरअन्तर्राजीय शराब तस्कर को समय करीब 01.00 AM बजे भारी मात्रा में नाजायज अंग्रेजी शराब व बीयर (कुल मात्रा 563.21 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0सं0 91/26 धारा 60 आबकारी अधि० पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्तगण

  1. अनुराग कुमार पुत्र स्व० मनोज कुमार गुप्ता निवासी ललू बाबू का कोचा पटना सिटी थाना चौक जिला पटना राज्य बिहार उम्र करिब 23 वर्ष।
  2. सुमित कुमार पुत्र राज कुमार भंडारी निवासी कुर्जी चश्मा सेंटर गली मगध कांलोनी थाना दीधा जिला पटना राज्य बिहार उम्र करिब 33 वर्ष
  3. जितेन्द्र कुमार पुत्र बैजनाथ प्रसाद निवासी श्री चन्द मध्य विधालय मध्य भाग कुर्जी थाना दीघा जनपद पटना बिहार उम्र करिब 37 वर्ष
  4. आशीष कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद चौधरी निवासी असोगी थाना परगनियां जिला सितामढ़ी राज्य बिहार उम्र 32 वर्ष
  5. शिवकुमार पुत्र स्व० राजेन्द्र राय निवासी दीघा पार्टी पुल थाना दीघा जिला पटना राज्य बिहार
  6. राकेश कुमार पुत्र स्व0 रामप्रवेश यादव उम्र करिब 30 वर्ष निवासी खानपुरा थाना चिकसौरा जिला नांलन्दा बिहार
  7. सतीश कुमार पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद निवासी विजलापर थाना हिलसा जिला नांलन्दा राज्य बिहार उम्र करिब 21 वर्ष

माल बरामदगी का विवरण –

अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी का विवरण निम्नवत है-

  1. अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद 05 बोरी, 22 पिडू बैग तथा 04 झोला कुल बरामद 498.5 लीटर बीयर व
    64.71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

कुल कीमती लगभग-

दो लाख चालीस रूपये (2,40000/रु0)

अपराध करने का तरीका –

ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊँचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करना।

अपराधिक इतिहास-

अभियुक्तगण उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्नवत् है-

क्र0सं01–मु0अ0सं0 91/2026
91/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जीआरपी डीडीयू।

बरामदगी व गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों का विवरण

  1. उ0नि0श्री अश्विनी कुमार पटेल, प्रभारी जीआरपी चौकी दिलदारनगर, थाना जीआरपी डीडीयू
  2. उ0नि0श्री अश्वनी प्रताप सिंह, प्रभारी चौकी रेलवे जमानिया थाना जमानिया जिला गाजीपुर
  3. उ0नि0 नवीन कुमार, आर.पी.एफ. पोस्ट दिलदारनगर
  4. हे0का0 धर्मराज सिंह, जीआरपी चौकी दिलदारनगर, थाना जीआरपी डीडीयू।
  5. हे0का0 अजीत सिंह, जीआरपी चौकी दिलदारनगर, थाना जीआरपी डीडीयू।
  6. हे0का0 गोवर्धन यादव, चौकी रेलवे जमानिया थाना जमानिया जिला गाजीपुर।
  7. का0 राहुल कुमार दुबे, जीआरपी चौकी दिलदारनगर, थाना जीआरपी डीडीयू।
  8. का0 मंगल सिंह, जीआरपी चौकी दिलदारनगर, थाना जीआरपी डीडीयू।
  9. का0 अभिजीत सावंत, चौकी रेलवे जमानिया थाना जमानिया जिला गाजीपुर।
  10. रि0का0 निलेश यादव चौकी रेलवे जमानिया थाना जमानिया जिला गाजीपुर।
  11. रि0का0 अभिजीत विश्वकर्मा, चौकी रेलवे जमानिया थाना जमानिया जिला गाजीपुर।
  12. रि0का0 राजकुमार निषाद, चौकी रेलवे जमानिया थाना जमानिया जिला गाजीपुर।
  13. रि0का0 प्रद्युम यादव चौकी रेलवे जमानिया थाना जमानिया जिला गाजीपुर।
    मीडिया सेल
    जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!