मण्डल रेल प्रबंधक ने संरक्षाके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

आज दिनांक 11.05.2026 को मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के ‘संकल्प सभागार’ में सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 16 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, श्री यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, श्री शिवम शर्मा; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग, श्री हरिमोहन; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, श्री आकाश श्रीनेत्र; वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग, श्री शिव सिंह; वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर / ओ&एफ़, श्री विकास चौरसिया; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / टीआरडी, श्री वीरेन्द्र वर्मा; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / सामान्य, श्री अखिलेश कुमार एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे

मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। आप सभी को भविष्य में इसी तरह से जिम्मेदारी से कार्य करना है, आपके बेहतर कार्य से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की जिम्मेदारी है ।

मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 16 कर्मचारी लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी, श्री योगेश कुमार चौहान; सहायक लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी, श्री प्रवेश कुमार दुबे; लोकोपायलट/जीएमसी, श्री सुनील दत्त यादव; सहायक लोको पायलट/ जीएमसी, श्री आशीष पाल; लोकोपायलट/प्रयागराज, श्री दिलीप कुमार लाल; सहायक लोको पायलट/ प्रयागराज, श्री श्रवण कुमार; लोको पायलट/जीएमसी, श्री अभिषेक शुक्ला; सहायक लोको पायलट/ जीएमसी, श्री जयंत कुमार मेहता; स्टेशन अधीक्षक/जसवंतनगर, श्री राधेराम मीना; पॉइंट्समैन/ पसहीकला, श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह; स्टेशन मास्टर/करबिगवां, श्री नवीन कुमार; स्टेशन मास्टर/ शंकरगढ़, श्री राहुल कुमार सिंह; तकनीशियन-III/कै&वै/कानपुर, श्री हरिहर कुमार; तकनीशियन-III/कै&वै/मानिकपुर, श्री अनिल कुमार; तकनीशियन-I/कै&वै/कानपुर, श्री विजय कुमार सिंह एवं तकनीशियन-I/कै&वै/ कानपुर, श्री पंकज कुमार गुप्ता हैं ।

अमित कुमार सिंह
जनसम्पर्क अधिकारी
प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!