प्रयागराज का किया गया औचक निरीक्षण प्रयागराज 12 मई 2026 अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा ने अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) के साथ मंगलवार को समय लगभग प्रातः 10.30 बजे स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल, प्रयागराज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डा० वी०के० पाडेण्य, प्रधानाचार्य, मोती लाल नेहरू कालेज, प्रयागराज, अधीक्षक, स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल, डा० अमित सिह एवं हास्पिटल के अन्य कर्मचारी / स्टाफ उपस्थिति रहे तथा निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
चिकित्सकों की उपस्थिति चेक करने
दौरान अधिकांश चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने अपने निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये। विभिन्न विभागों यथा पी०एम०एस०वाई विभाग, डेन्टल विभाग, सर्जरी विभाग, रेडियोलॉजी विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग आदि विभागों में तैनात चिकित्सकों / स्टाफ के उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया तथा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाया गया। निरीक्षण के समय सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। अनुस्पथिति की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना सुनिश्चित करे। यह भी निर्देश दिये गये कि उपस्थिति पंजिका का रख रखाव नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से किया जाय ताकि उत्तरदायित्व और पारदिर्शित बनी रहे।
स्वरूपरानी हास्पिटल में तैनात डाक्टरों / चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिक्स के संबंध में ऐसा कोई तथ्य प्रकाश में नही आया। प्रधानाचार्य, मेडिकल कालेज तथा अधीक्षक, स्वरूपरानी हास्पिटल से अपेक्षा की गयी कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय एंव किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। स्वरूपरानी हास्पिटल के ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण किया गया, वहाँ मौजूद डाक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात पाये गये। इमरजेन्सी / ट्रामा सेन्टर में 01 मरीज भर्ती पाया गया, जिसका इलाज चल रहा था तथा अन्य भर्ती मरीजो से भी पूँछताछ की गयी।
मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जाँच में विभिन्न वार्डो यथा आर्थोपेडिक वार्ड, वार्ड नं0-8 आईसीयू-1, अल्ट्रासाउड, दवा स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया। आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजो से खान पान, दवा तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की गयी। मरीजों से से अस्पताल द्वारा दी जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में बताया गया कि सुबह नाश्ते में ब्रेड मक्खन, दोपहर एवं रात भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मरीजो के साथ परिजन के एक सदस्यों को भी निःशुल्क भोजन दिया जाता है। मरीजो की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पायी गयी साथ ही 05 सरकारी एम्बुलेस पायी गयी। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि अस्पताल की सभी जॉच मशीनें सी.टी. स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड और एम.आर.आई. सुचारू रूप से कियाशील स्थिति में है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी मरीजो / तीमारदारों को जॉच सम्बन्धित नही होती है। वार्डों में विद्युत आपूर्ति निरंन्तर हो रही है तथा वार्डो / गलियारों की साफ सफाई अच्छी पायी गयी। विभिन्न वार्डो के सामने तीमारदों के बैठने की उत्तर व्यवस्था है।
चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता एवं उनके वितरण की स्थिति की जाँच हेतु स्वरूपरानी अस्पताल परिसर में स्थित दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। दवा लेने के लिए लाईन मे लगे तीमारदारों से पूँछताछ की गयी तथा दवा स्टोर का निरीक्षण किया गया। दवा वितरण केन्द्र में रखी दवाओं को देखा गया कोई भी दवा एक्सपायर की स्थिति में नही पायी गयी, पर्याप्त मात्रा में दवाए उपलब्ध थी। लाईन में खड़े तीमारदारों से दवा के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी, बताया गयी दवाए सुगमता पूर्वक मिल जाता है। कुछ दवॉए जो स्टोर में नही उपलब्ध रहती उन्हे बाहर से खरीदना पड़ता है। स्टाफ द्वारा यह भी बताया गया कि औषाधि खपत का विवरण कंप्यूटर पर प्रतिदिन फीड किया जाता है, जबकि स्टाक रजिस्टर में प्रविष्ट मासिक आधार किया जाता है। इसके अतिरिक्त हास्पिटल में स्थिति अमृत फार्मा के सभी 05 काउंटर वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित है और वहां दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। महिलाओं के लिए दवा वितरण हेतु अलग से काउंटर संचालित है तथा अत्यधिक भीड़ के बावजूद दवा वितरण सुचारू रूप से पायी, इसी प्रकार पुरूष काउंटर पर भी अत्यधिक भीड़ के बावजूद दवा वितरण सुचारू रूप से संचालित था।
चिकित्सालय के भवन / वार्डों की स्थिति की जाँच में चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो, गलियारों, शौचालयों एवं अन्य विभागों की साफ सफाई तथा भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया गया। विभिन्न वार्डो में सफाई व्यवस्था सामान्य पायी गयी, परन्तु कुछ स्थानों पर तत्काल मरम्मत और साफ-सफाई को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पायी गयी। चिकित्सालय के पुरानी बिल्डिंग की लिफट अक्रियाशील अवस्था में पायी गयी, जिसके कारण सांस के मरीजो को सीढ़ी से आने जाने में अत्यधिक कठिनाईयों को सामना करना पड़ता है। लिफट को शीघ्र कियाशील कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
चिकित्सालयों में दलालों की संलिप्तता की जाँच में निरीक्षण के दौरान ऐसा कोई तथ्य प्रकाश में नही आया। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षागार्डो तथा सुपरवाइजरों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा निर्देशित किया गया कि अगर पैसा कोई तथ्य संज्ञान में आये तो तत्काल वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के सज्ञान में लाकर दलालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय तथा परिसर को लेकर पूर्ण सतर्कता बरती जाय एवं अनाधिकृत व्यक्तियों /दलालों पर कड़ी निगरानी रखी जाये।
निरीक्षण के दौरान रोगियो एवं तीमारदारों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था पायी गयी। हास्पिटल परिसर / वार्डो के पासं स्थिति पेयजल / वाटर कूलर संचालित अवस्था में पायी गयी। मौके पर मौजूद रोगियों एवं उनके तीमारदारों से पूँछताछ किये जाने पर पेय जल की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है।
निरीक्षण में स्वरूपरानी हास्पिटल की समग्र व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गई। ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत मौके पर उपस्थिति चिकित्साधिकारियों को संपूर्ण चिकित्सालय परिसर का फायर एवं इलेक्ट्रिक सेफटी ऑडिट अनिवार्य रूप से कराये जाने की अपेक्षा की गयी तथा चिकित्सालय की कार्यप्रणाली में संबधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। तथा स्वच्छता व्यवस्था, नालियों की सफाई, उपकरणों के उचित रख-रखाव, ड्यूटी चार्ट को अद्यतन करने तथा परिसर में अनधिकृत पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान हेतु भी निर्देश दिये गये।







