प्रयागराज नैनी क्षेत्र में स्थित आर टी ओ आफिस में लाइसेंस होल्डर के लाइसेंस में अपडेट मोबाइल नंबर गुम होना अथवा किसी कारण वश बन्द होने पर एवं आधार कार्ड पर नाम मिस्मैचिग होने पर नवीनीकरण आवेदन नहीं होने पर आवेदक सम्बंधित प्रयागराज नैनी में स्थित आर टी ओ आफिस में न्यू मोबाइल नंबर अपडेट कराने जाता है तो विभाग में वहां पर बैठे मठाधीश कर्मचारी से यथास्थिति अपनी समास्या को कराने पर आवेदक को परेशान कर कहा जाता है कि आफिस में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है आप आफिस के बाहर बैठे चुनिंदा के पास भेज दिया जाता है अब यही से विभाग का खेल शुरू हो जाता है आवेदक परेशान हाल में चुनिंदा शक्स के पास बाहर जाता है तो वहां पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर दो सौ रूपए चार्ज मांगा जाता है पूछने पर कहा जाता है कि ऐसे नहीं होते आफिस के अन्दर तक देना पड़ता है

देखने एवं सोचने वाली बात यह है कि जो काम आफिस के कर्मचारी एवं अधिकारी नही करते वह विभाग के मिली भगत से धन उगाही कर काम को देते हैं अंजाम

इस तरह के कार्य को लेकर आर आई राज़ भूषण यादव से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा भी आफिस में मोबाइल नम्बर अपडेट नहीं होने की बात कहीं गई और बाहर से सम्पर्क करने के लिए कहा गया।
https://youtu.be/KPkXhjVZ7HA?si=8vZaLxb7TScBwC9Y
इस तरह से परेशान होने के पश्चात आवेदक को अपने काम को अंजाम देने के लिए मजबूरी में इस राह पर चलने को मजबूर किया जाता है

