प्रयागराज पीडीए सदस्य के 14 मई को होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से दरीयाबाद वार्ड से पार्षद फसाहत हुसैन को प्रत्याशी बनाया गया वरिष्ठ समाजवादी नेता व महानगर उपाध्यक्ष मशहद अली खां की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन जिलाध्यक्ष अनिल यादव,सांसद उज्जवल रमण सिंह, विधायक गीता पासी,
विधान परिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने ज़िला कार्यालय पर बैठक में उक्त घोषणा की। महानगर मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने उक्त सूचना देते हुए बताया की पीडीए सदस्य के दो वर्ष के कार्यकाल के लिए फसाहत हुसैन को चुनाव में उम्मीदवार बनाने का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से मंत्रणा के उपरान्त लिया गया।उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों सहित नगर निगम के पार्षद गण भी उपस्थित रहे। पार्षद सरफराज़ अहमद , मोहम्मद आज़म ,वसीम अहमद,अजय यादव,नेम यादव,अब्दुल समद ,रमीज़ अहसन,राज कुमार,तारा देवी,कन्हई लाल भारतीय,बबिता,सुजाता सरोज, प्रेम शंकर यादव,शाह पसंद,सोनू पटेल आदि शामिल रहे


