मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत 21 विभागों के लिए विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में प्रतिभा को पारदर्शिता का मंच और परिश्रम को सम्मानजनक अवसर मिल रहा है। ईमानदार एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनी है।

