16 यूपी बटालियन के नेतृत्व में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 63 का आयोजन भीषण गर्मी में भी कैडेट्स का मनोबल उच्च

युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 का आयोजन 20 मई 2026 से 29 मई 2026 तक बी.बी.एस. विद्या मन्दिर, कादिलपुर, प्रयागराज में किया जाएगा। शिविर का संचालन 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज के नेतृत्व में संपन्न होगा।
इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
भीषण गर्मी एवं उष्ण लहर जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कैडेट्स का उत्साह एवं मनोबल उच्च बना हुआ है

Prayagraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!