पुलिस ने 503.6 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद करते हुए अभियुक्त रिज़वानूल रहमान को गिरफ्तार किया है
बरामद की गई हीरोइन की कीमत लगभग 1 करोड़ 6 लख रुपए बताई जा रही है
जिले के पुलिस कमांडर दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में
थाना अध्यक्ष राधेश्याम अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराधियों की तलाश में भ्रमण कर रहे थे
उसी समय थानेदार को मुखबिर विशेष द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बस में बैठकर अवैध नशे का सामान लेकर पहुंचने वाला है
थानाध्यक्ष राधेश्याम एवं प्रयागराज की एंटीनाकोटिक्स टीम तत्काल थाना क्षेत्र के गजेहडा जंगल के पास पहुंचकर
बस को रोकर चेकिंग करने लगी उसी दौरान मुखबिर ने इशारा किया कि साहब यही व्यक्ति है जो हीरोइन लिया है
पुलिस ने तलाशी लिया तो चौका देने वाला मामला सामने आया एक करोड़ ₹6लाख रुपए की हीरोइन बरामद हुई
Prayagraj

