प्रयागराज चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी’ द्वारा कल दिनांक 22 मई 2026 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस सामाजिक सरोकार के तहत बहादुरगंज स्थित लक्ष्मण मार्केट, मोती पार्क के पास शरबत वितरण शिविर लगाया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए सोसाइटी के सदस्यों ने राहगीरों, जरूरतमंदों और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को राहत देने के लिए यह पहल की है।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि तापमान में हो रही लगातार वृद्धि से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में प्यासे लोगों को शीतल शरबत पिलाकर उन्हें कुछ पल की राहत पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम कल निर्धारित स्थान पर दोपहर से शुरू होगा।

