ईद ए क़ुरबॉं आज-ईदगाह सहित सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में तय समय पर होगी विशेष नमाज़ प्रयागराज

हज़रत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करते हुए जिलहिज्जा की दस तारीख यानि बृहस्पतिवार को देश भर में एक साथ ईद उल अजहा का पर्व अक़ीदत व ऐहतेराम से मनाया जाएगा। ईदगाह चौक जामा मस्जिद शहर भर की तीन सौ छोटी बड़ी मस्जिदों खानकाहों इमामबारगाहों व इबादतखानों में तय समय पर ओलमा व मस्जिद के पेश इमामों द्वारा नमाज़ अदा कराई जाएगी। मस्जिद अबु बकर करैली 5:45 बजे मस्जिद इब्राहीम करैला बाग़ में 6:15 जामा मस्जिद चौक में सुबहा 8 बजे खानकाह मस्जिद दायरा शाह अजमल में सुबहा 10:30 बजे मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार में सुबहा 9 बजे चक शिया जामा मस्जिद में 10 बजे मुसल्ला ए ज़ीशान में सुबहा 9 बजे मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा करैली में सुबहा 8:30 बजे ईद उल अज़हा की नमाज़ का समय तय किया गया है।

मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिज़वी ने लोगों से अपील जारी कर कहा की कोई भी अपने देश के क़ानून का उलंघन न करें प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी कत्तई न दे जो शरई तौर पर भी मना है।वहीं कुर्बानी के जानवर की दिखावे बाज़ी से भी परहेज़ करें।अल्लाह को दिखावा कत्तई पसंद नहीं और न ही दिखावे की क़ुर्बानियों को अल्लाह की बारगाह में क़ुबूलियत मिलती है।उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने लोगों से जहां खुले स्थान पर जानवरों की कुर्बानी करने को मना किया वहीं उसके मांस को ढंक कर ज़रुरतमन्दों तक पहुंचाने की अपील की कहा जानवरों के अवशेष को सड़क या इधर उधर न फेंकें ताकि आप की कुर्बानी के समय पढ़ी जाने वाली क़ुरआनी आयतों की बेहुरमती न हो और न ही किसी दूसरे समुदाय की भावना आहत हो।

भवदीय
सैय्यद मोहम्मद अस्करी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!