प्रयागराज में बिशप और उसके बेटे समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज पुलिस ने शुरू की विवेचना

डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मोरिस एडगर दान, उसके बेटे एलन दान और संस्था के सचिव राकेश चत्री के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोप में मुकदमा लिखा गया है।

एक स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की बात भी कही जा रही है।

एफआईआर के मुताबिक, पूर्व प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि बिशप, उसके बेटे और सचिव पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं। तलाकशुदा महिला होने के कारण उसका नाजायज फायदा उठाते हुए अपने-अपने ऑफिस में बुलाकर गलत तरीके से छूते थे। धमकाते थे कि अगर बात नहीं मानेगी तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

अक्सर छेड़खानी व गंदी हरकत करते थे। इसकी जानकारी पूर्व पति को भी थी। नौकरी जाने के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। तब बिशप समेत अन्य लोग यह भी कहते कि उच्चाधिकारियों को संतुष्ट नहीं करने पर भी नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

मोरिस एडगरदान ने फोन करके राकेश चत्री के घर जाने के लिए कहा और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि तीनों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। लगातार शारीरिक व मानसिक शोषण से वह परेशान हो गई। तब थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!