संगम नगरी प्रयागराज एक बार फिर बड़े छात्र आंदोलन का गवाह बना

प्रयागराज शुक्रवार को हजारों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार कैंडल मार्च निकाला।

छात्रों के हाथों में मोमबत्तियां और नारों के बीच माहौल पूरी तरह गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नकल माफियाओं और पेपर लीक नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

छात्रों का कहना है कि लगातार हो रही भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों, पेपर लीक और बार बार तारीखों में बदलाव ने उनकी तैयारी और भविष्य दोनों को प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि हर बड़े एग्जाम पर विवाद सामने आना अब आम बात बन चुका है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने साफ कहा कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस और पारदर्शी कार्रवाई चाहिए। परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!