घूरपुर के करमा में पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या इलाके में सनसनी

प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र की करमा चौकी के पीछे रविवार देर रात पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार करमा निवासी 55 वर्षीय तिलकधारी भारतीया की हत्या कर दी गई।

घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है


सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!