पटरी दुकानदारों ने महापौर श्री गणेश केसरवानी का किया नागरिक अभिनंदन

आज बी एस एन एल के पास सिविल लाइंस प्रयागराज में नगर निगम प्रयागराज की सफलतापूर्वक 3 साल पूर्ण होने के अवसर पर फुटपाथ व्यापारी एकता समिति, जिला प्रयागराज द्वारा प्रयागराज के यशस्वी महापौर गणेश केसरवानी का भव्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया
पटरी दुकानदार व्यापारियों ने महापौर जी का माला पहनकर माला एवं पट्टाका पहन कर स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक श्री विजय गुप्ता ने कहा कि महापौर श्री गणेश केसरवानी जी ने सदैव जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया है। शहर में सड़कों, पुलों, नालियों, नालों एवं स्वच्छता व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनसे प्रयागराज के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि महापौर जी के कार्यकाल में प्रयागराज ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है और नगर के विकास कार्यों को निरंतर गति मिली है।
ने महापौर जी के सरल, सहज एवं जनहितैषी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। यही कारण है कि वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं और सभी वर्गों का विश्वास प्राप्त कर चुके हैं


प्रयागराज के यशस्वी महापौर गणेश केसरवानी ने फुटपाथ व्यापारी एकता समिति द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में अपने संबोधन के दौरान संगठनात्मक कार्यों, समाजसेवा एवं व्यापारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना कीभावुक शब्दों में कहा कि “प्रयागराज मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है मैं इसी मिट्टी में पैदा हुआ हूँ, इसी धरती ने मुझे पहचान दी है जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है और जीवनभर जनसेवा के मार्ग पर चलता रहूँगा
उन्होंने कहा कि चाहे वे किसी पद पर रहें या न रहें, लेकिन समाज के नैतिक मूल्यों, जनहित और मानव सेवा के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे। बहन-बेटियों का सम्मान और सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे


मेरा द्वार 24 घंटे जनता के लिए खुले हैं और किसी भी व्यापारी, गरीब, जरूरतमंद या आम नागरिक की समस्या को सुनना और उसका समाधान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि व्यापारी समाज देश का आर्थिक रीढ़ है। है को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरि एवं वरिष्ठ पार्षद अमित सिंह बब्बू के जनसेवा, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं व्यापारियों व्यापारी समाज तथा आम जनता के हित में किए जा रहे कार्यों की भी विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि सदैव जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं और समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं

कार्यक्रम का संचालन विमल गुप्ता ने किया

कार्यक्रम में सर्व श्री मुकेश लारा पार्षद हिमालय सोनकर लीलावती पांडे गणेश गुप्ता शांतनु बोस अफजल रानी केसरवानी राहुल गुप्ता सुशील गुप्ता डब्बू केसरवानी इमरान मोनू सिंघानिया मन्नू कुमार अंकित अग्रहरि तेज पांडे रंजीत गुप्ता छोटेलाल साहू पहलाद कुशवाहा गप्पू केसरवानी विनय पांडे गजेंद्र कुमार विपिन साहू सूरज गुप्ता रवि साहू आदर्श सोनकर कृष्णा जायसवाल सनी साहू उज्जवल गुप्ता इस अवसर पर भारी संख्या में पटरी दुकानदार उपस्थित रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!