मुख्य आरोपी शनि गुप्ता को गिरफ्तार लूटे गए जेवरात बरामद किया गया है बता दें की शनि गुप्ता की दुकान उसी परिसर में हैं

प्रयागराज कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिए हैं। मुख्य आरोपी शनि गुप्ता को गिरफ्तार। लूटे गए जेवरात बरामद किया गया है। बता दें की शनि गुप्ता की दुकान उसी परिसर में हैं

पुलिस के मुताबिक 2 जून को मंजीत केसरवानी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मामा वीरेंद्र वैश्य का मकान 2 दिन से बंद है और अंदर से बदबू आ रही है। पुलिस ने ताला तोड़ा तो घर के अंदर वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी वैश्य के शव मिले। बेटे अभिषेक वैश्य का शव नीचे दुकान में पड़ा था। जांच में सामने आया कि मुंडीगंज निवासी शनि गुप्ता ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की गठित टीम ने आरोपी शनि गुप्ता पुत्र राम बाबू गुप्ता को उसके घर महाबीरन गली, मुट्ठीगंज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल लोहे का पाइप, 1002.12 ग्राम पीली धातु, 360.56 ग्राम सफेद धातु और नकद 1000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक अभिषेक वैश्य उसका दोस्त था। 31 मई 2026 को दोनों ने शराब पार्टी की और गहने लूटने का प्लान बनाया। शाम 5 बजे अभिषेक की बहन मीनाक्षी जैसे ही गिफ्ट की दुकान खोलने आई, दोनों ने रॉड से हमला कर दिया। फिर ऊपर जाकर माता पिता की भी हत्या कर दी। लालच में आकर शनि ने अभिषेक को भी मार डाला। सबूत मिटाने के लिए शवों पर डिटर्जेंट, सरसों का तेल डाला और पानी की टंकी में कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल फेंक दिए। खुलासा करने वाली टीम में जनपदीय एसओजी टीम, नगर एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में किया। उप निरीक्षक सचिन तोमर, मुख्य आरक्षी विनोद दुबे सहित कुल 21


पुलिसकर्मी टीम में शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है


प्रयागराज के कोतवाली इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 2 जून को एक ही परिवार के 4 लोगों, वीरेंद्र वैश्य, पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी शनि गुप्ता को मुट्ठीगंज से गिरफ्तार किया। आरोपी ने लूट के इरादे से दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर पूरे परिवार को मारा, फिर पैसे की बंटवारे की लालच में अभिषेक को भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने चांदी से निर्मित भारी भरकम जेवरात और हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!