जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग विभाग की चुप्पी पर सवाल

लोक निर्माण विभाग की भारी लापरवाही NH 35 बांदा राजमार्ग बना जानलेवा, पुलिया धंसी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग, विभाग की चुप्पी पर सवाल प्रयागराज बारा थाना अंतर्गत जसरा NH 35 बांदा प्रयागराज मार्ग इस समय लोगों की जिंदगी से खेल रही है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ग्राम सभा पांडर का मजरा कालिका का पूरा जयकाला देवी इण्टर कालेज के पास पुलिया धसने से एक तरफ झुकाव( गड्ढा )ज्यादा हो गया है जिससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं या यूं कहे कि जिम्मेदार किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों एवं राहगीरों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग इस पुलिया की शीघ्र ही मरम्मत कराए नहीं तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग या प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है या ऐसे ही राहगीर जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर होते रहेंगे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को है। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इस पुलिया का शीघ्र ही मरम्मत कराया जाए या जब तक मरम्मत नहीं होती है तो चेतावनी बोर्ड लगाया जाए जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!