अग्रहरि समाज के नये पदाधिकारियों ने ली शपथ

अग्रहरि समाज प्रयागराज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज राजर्षि टण्डन मण्डपम् में उल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि फतेहपुर के विधायक विकास गुप्ता ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विजय गुप्ता के नेतृत्व में अग्रहरि समाज को एक अलग पहचान मिलेगी जो समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उपयोगी होगी


समारोह का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि राष्ट्रीय महामन्त्री कुलभाष्कर अग्रहरि व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शारदा अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि वास्तव में मैं अपने समाज का ऋणी हूँ जिसने समाज के उत्थान व बदलाव के लिए विजय गुप्ता जैसे ऊर्जावान व्यक्ति को समाज की सेवा का अवसर दिया


शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बंसीलाल धर्मेंद्र अग्रहरी महामन्त्री मनीष गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता उपाध्यक्ष इ.संजीव शिवप्रसाद अजय सुनील शिव बाबू शारदा ओमप्रकाश अनिल दिलीप सुंदर लाल सुनील राहुल अंकित राजू महेश मंत्री विशाल राहुल सुरेश अरविंद संतोष अमित बीजू सुधीर विजय विकास सुधांशु सुधीर अनिल शिव मोहन राजेश अमित कृष्ण कुमार महिला शक्ति पदाधिकारी संरक्षिका साक्षी खुशबू रेखा आरती नीतू रश्मि सोनी वीनू अभिलाष जय श्री रतना आदि पदाधिकारी शामिल रहे,
शपथ ग्रहण करने के पश्चात जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि पद शोभा की चीज नहीं अपितु समाज की प्रगति, उत्थान, सेवा का भाव होता है , यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जो सभी के सामूहिक प्रयास से ही निभाई जा सकती है, मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वचन देता हूँ कि मैंअपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास करूँगा लेकिन इतनी बडी़ जिम्मेदारी निभाने के लिए समाज के सभी वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद और सहयोगी साथियों का भरपूर साथ होना आवश्यक है , मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का मार्गदर्शन मुझे सदैव प्राप्त होता रहेगा,
शपथ ग्रहण समारोह में अग्रहरि समाज के सर्वश्री सुनील डॉ.अनिल लव कुश दिलीप आकाश आयुष रोबिन संतोष जितेंद्र प्रदीप सरोज राजेश दिनेश संदीप सुजीत आदि सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे,

भवदीय
विजय गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!