2027 के लिए पूरी तरह तैयार रहें कार्यकर्ता प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से समय धन व संसाधनों की बचत होगी और देश को और अधिक प्रभावी शासन मिलेगा। कुछ कार्यक्रमों में सम्मिलित होने रविवार शाम प्रयागराज पहुंचे सुरेश खन्ना का सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से

संगठनात्मक चर्चा करते हुए 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए मेहनत से लग जाने का आह्वाहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव के बारे में जनता को जागरूक करें और इसके फायदे बताएं। बार बार होने वाले चुनाव से विभिन्न संसाधन प्रभावित होते हैं। बार बार लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता से प्रभावित होने वाली विकास परियोजनाओं एवं प्रशासनिक निर्णयों पर पड़ने वाले प्रभाव में भी कमी आएगी। पार्टी कार्यकर्ता डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और विपक्ष के दुष्प्रचार को भेदने का काम करें। 2027 में हमें पूरी ताकत से चुनाव के कुरुक्षेत्र में उतरना है। महानगर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, राजेश गोंड, पवन श्रीवास्तव,विवेक मिश्रा, निर्दोष सिंह गोलू, आशीष द्विवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

