प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता चंद्रजीत यादव के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी चुनाव, अधिवक्ताओं की समस्याओं और बार एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने चुनावी तैयारियों और अधिवक्ताओं के हितों को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं उनके समर्थक मौजूद रहे। मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए अशोक सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रजीत यादव के आवास पर हुई इस मुलाकात को बार चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए अशोक सिंह ने अधिवक्ताओं के बीच अपनी सक्रियता और समर्थन मजबूत करने का संदेश दिया।

