ब्रेकिंग न्यूज विकासखंड में शिकायतों का फर्जीवाड़ा, IGRS पर लग रही झूठी आख्या

ब्रेकिंग न्यूज विकासखंड में शिकायतों का फर्जीवाड़ा, IGRS पर लग रही झूठी आख्या

सचिवों के आगे बेबस खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

प्रयागराज। शंकरगढ़ ब्लॉक में IGRS पोर्टल पर जनता की शिकायतों को फर्जी आख्या और मनगढ़ंत रिपोर्ट के सहारे बंद किया जा रहा है।

BDO के चहेते और करीबी सचिवों पर आरोप है कि ये लोग शिकायत स्थल पर गए बिना ही फर्जी हस्ताक्षर कर मनगढ़ंत आख्या पोर्टल पर चढ़ा देते हैं, फरियादी को इसकी जानकारी तक नहीं होती।

खबरें छपने और अफसरों तक शिकायत पहुंचने के बाद भी BDO ने आज तक किसी भ्रष्टाचारी सचिव पर सख्त कार्रवाई नहीं की।

सूचना का अधिकार कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, RTI के जवाब दो महीने से दो साल तक लटकाए जा रहे हैं।

एक आवेदक को 11 महीने बाद जो सूचना मिली वो भी अधूरी निकली, सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई।

गांवों का हाल बेहाल है, सचिव न तो समय पर पंचायत भवन पहुंचते हैं न ही क्षेत्र में निरीक्षण करते हैं।

हैंडपंप रिबोर, मस्टररोल भुगतान और सड़क-नाली निर्माण में धांधली की शिकायतें आम हो गई हैं।

फोन पर सचिव मिलते नहीं, दफ्तर में बैठते नहीं, शिकायत करो तो उल्टा धमकाते हैं, ग्रामीणों में आक्रोश है।

बार-बार उजागर होने के बाद भी भ्रष्ट सचिवों की कार्यशैली जस की तस है, मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!