ब्रेकिंग न्यूज़ प्रयागराज: शंकरगढ़ विकास खंड कार्यालय से RTI के जवाब में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह के खास सचिव ने 11 महीने बाद थमाई अधूरी रिपोर्ट।
सूचना के अधिकार की धज्जियां उड़ाई गईं, सचिव ने साफ सवालों को गोलमोल जवाब से निपटाकर लीपापोती कर दी।
सूचनाकर्ता ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास योजना के तहत हिनौती पांडेय में बने कुल घरों की संख्या, तय मूलभूत सुविधाएं, लाभार्थियों को मिली सुविधाएं और जो काम अब तक अधूरे हैं, उनकी पूरी डिटेल मांगी थी।
सचिव ने न आंकड़ा दिया न सुविधाओं का हिसाब, जवाब के नाम पर फर्जी लाभार्थियों की फर्जी लिस्ट भेज दी।
गांव में मौके पर जांच की तो सूची में दर्ज कई लोग मिले ही नहीं, कागजों पर ही आवास बंटने का बड़ा संदेह।
चौंकाने वाला आरोप: सरकारी रिकॉर्ड में सामान्य वर्ग के लोगों की जाति बदलकर SC दिखा दी गई, दस्तावेजों से खुली छेड़छाड़।
सवाल उठता है, सचिव ने किस प्रमाण के आधार पर जाति बदली? ये घोर लापरवाही है या सुनियोजित घोटाला?
मनोज कुमार सिंह ने दोषी सचिव पर कार्रवाई करने के बजाय जांच का नया बहाना बनाकर पूरे मामले को लटका दिया।
सीधा सवाल BDO मनोज कुमार सिंह से: 11 महीने तक अधूरी सूचना, फर्जी नाम और जाति बदलने के खेल पर आप खामोश क्यों हैं

