प्रयागराज थाना नैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के अभियोगों का अनावरण करते हुये नकबजनी के 02 अभियुक्त

प्रयागराज थाना नैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के अभियोगों का अनावरण करते हुये नकबजनी के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की पीली व सफेद धातु के आभूषण तथा 01 लाख सत्तर हजार रूपये(1,70,000/-रूपये) नकद बरामद ।
थाना नैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक-16.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर नकबजनी (चोरी) करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.रोहित कुमार पुत्र दिनेश धहिकार नि0 ग्राम मनौरी थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 2. मोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार नि0 मर्दानपुर मनौरी थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को इन्दलपुर पार्किंग के पास से गिरफ्तार करते हुये अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 हार पीली धातु, 01 चैन पीली धातु, 02 मूंगे में मंगलसुत्र, 01 पेन्डल, 01 कान की बाली पीली धातु, 03 टूकडे पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, 04 चूडवा सफेद धातु, 01 नारियल सफेद धातु, 01 थाली सफेद धातु, 04 पायल सफेद धातु, 03 बिछिया सफेद धातु, 01 चैन सफेद धातु, 01 पान सफेद धातु, 01 मच्छली सफेद धातु, 01 सुपारी सफेद धातु, 04 सिक्का सफेद धातु, 01 चूडवा सफेद धातु तथा 01 लाख सत्तर हजार रुपये नकद बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!