ऊँच नीच का भेद न माने वही श्रेष्ठ ज्ञानी है
दया धर्म जिसमें हो सबसे वही पूज्य प्राणी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
हिंदी साहित्य के शलाका पुरुष, ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 52वीं पुण्यतिथि एवं उनकी कालजयी काव्य कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज लखनऊ में आयोजित ‘रश्मिरथी पर्व’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए

इस अवसर पर ‘दिनकर’ के सुपौत्र ऋत्विक उदयन को सम्मानित करने के साथ ही ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का विमोचन मुख्यमंत्री द्वारा हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी बोले ,
‘दिनकर’ जी की पावन स्मृतियों को नमन एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के प्रति मेरी मंगलमय शुभकामनाएं

