उत्तर प्रदेश अवधेश चौहान भारत ए टू जेड न्यूज दस नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नगर निगम अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश अवधेश चौहान भारत ए टू जेड न्यूज दस नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित कानपुर नगर निगम में 10 नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह प्रमिला सभागार में कराया गया.

नामित सभासद है, सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश बाबा सविता, विजय सेंगर, रमेश बाल्मीकि, विजय पटेल (विनय),आदित्य शुक्ला,कमला साहू,निधि बाजपेयी,सुभाष गौड़.

शपथ ग्रहण समारोह में माननीय प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं माननीय महापौर प्रमिला पांडेय ने नामित 10 पार्षदों को शपथ दिलाई.

जिसमें जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व विधायक महेश त्रिवेदी जी, पूर्व विधायक श्री रघुनन्दन भदौरिया तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

इस अवसर पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय,अपर नगर आयुक्त, प्रथम सचिव नगर निगम तथा अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!