एसएन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में सफल अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल: आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास
मोतिलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के अंतर्गत संचालित एसएन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल (बाल रोग विभाग) में अग्नि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आग जैसी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना और स्टाफ को प्रशिक्षित करना था।
विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर श्री बृजेश कुमार, फायर सेफ्टी ऑफिसर एवं नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. यादव के नेतृत्व में।
अध्यक्षता: बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा मौर्य

प्रशिक्षण: फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग, मरीजों की सुरक्षित निकासी (evacuation), इमरजेंसी अलार्म और घबराहट में संयम बनाए रखना।
डेमो: विभिन्न वार्डों से मरीजों की निकासी का प्रदर्शन, जिसमें नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम ने उत्साह से भाग लिया।
डॉ. मनीषा मौर्य ने कहा, “मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे नियमित अभ्यास से अप्रिय घटनाओं से प्रभावी निपटारा संभव है। भविष्य में भी ये ड्रिल जारी रहेंगी।”अधिकारीयों ने ड्रिल को सफल बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और सुधार पर जोर दिया

