उत्तराखंड की देवनगरी ऋषिकेश में बीते 18 अप्रैल को पुलिस ने पहचान छिपाकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था. आरोपी सनीउर रहमान अपने आपको सत्यनिष्ठ आर्य बता रहा था. उसने इस नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था. उसकी कहानी भी गाजियाबाद में पकड़े गए एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक जैसी ही है.
उत्तराखंड पुलिस अवैध रूप से छिप कर रहे लोगों की धड़पकड़ के लिए कई महीनों से ऑपरेशन प्रहार चला रही है. इसी के तहत एक संदिग्ध को रोककर उससे पूछताछ की गई. पुलिस को उसकी बातों में विरोधाभास नजर आया तो उसे थाने लाया गया. यहां कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने सारा सच उगल दिया. सनीउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ साधु बांग्लादेश के फरीदपुर का रहने वाला है.

