मीरजापुर के शास्त्री ब्रिज रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय एक बच्चा अपनी माँ से बिछड़ गया बच्चे की पहचान आदित्य कुमार गुप्ता पुत्र सोनू कुमार गुप्ता, निवासी वृंदावन कॉलोनी, थाना भिखारीपुर, जिला वाराणसी के रूप में हुई मौके पर मौजूद ट्रैफिक सिपाही, चौकी प्रभारी संजय सिंह व हमराही दीना नाथ यादव ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और खोजबीन कर उसे उसकी माँ चंदा गुप्ता को सकुशल सुपुर्द कर दिया पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की!

