सिलेंडर ब्लास्ट में महिला गंभीर रूप से झुलसी चाय बनाते समय हुआ हादसा

कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना सुबह करीब 8 बजे उस समय हुई जब घर में चाय बनाई जा रही थी जानकारी के मुताबिक गांव निवासी बुधनाथ की बहू सराध्या देवी रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते रसोई में आग भड़क उठी और अफरा-तफरी मच गई। परिजन अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे लेकिन तभी सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया धमाके की चपेट में आकर घर की महिला कलावती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से तत्काल एम्बुलेंस बुलाई गई और घायल महिला को इलाज के लिए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी संचालक को भी घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की मांग की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!