नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में महिलाओं का जन आक्रोश मार्च

कौशाम्बी जनपद नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में ग्राम सभा नारा की महिलाओं ने अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। यह मार्च नारा गांव से शुरू होकर नारा बाजार तक पहुंचा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया मार्च के दौरान महिलाओं ने सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रतिभागियों का कहना था कि महिलाओं की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा भी शामिल रहीं। उन्होंने महिलाओं के साथ पदयात्रा करते हुए उनकी एकजुटता की सराहना की और कहा कि महिलाएं समाज की मजबूत आधारशिला हैं। जब महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं तो उनकी बात को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और वे हर स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न इस पदयात्रा के अंत में महिलाओं ने अपने अधिकारों की रक्षा और सम्मान के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!