स्टेटस में लिखा दर्द और गंगा किनारे मिली लाश वाराणसी चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके से लापता युवक की

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके से लापता युवक की तलाश उस वक्त दर्दनाक अंत में बदल गई, जब उसकी डेड बॉडी रविदास घाट पर मिलने से हड़कंप मच गया। निखिल राय उर्फ निशु ने सोमवार सुबह 10:21 बजे सोशल मीडिया पर ऐसा भावुक स्टेटस डाला, जिसे पढ़कर हर कोई सन्न रह गया।
स्टेटस में युवक ने डॉक्टर और दवाइयों से परेशान होने की बात लिखते हुए “गंगा मां” का जिक्र किया था। इसके कुछ ही देर बाद वह अपनी स्प्लेंडर बाइक (UP65FV2316) से घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।
परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह बड़ी रविदास घाट पर उसकी लाश मिलने की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच में जुट गई।
इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!