रेलवे लखनऊ श्री प्रकाश डी0 श्रीमान् पुलिस माहानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज श्री एन कोलान्ची, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुँवर प्रभात सिंह के आदेश के क्रम में, रेल मे बढती चोरी तस्करी की घटनाओ के रोकथाम हेतु अपराधियो की गिरफ्तारी/बरामदगी, अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान एवं आपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक 29.04.2026 को भ्रमण के दौरान जौनपुर जं० के प्लेटफार्म नं0 1 पर एक नाबालिक लड़का आबिद (काल्पनिक नाम) निवासी मदरहियाँ थाना देबरूआ जिला सिध्दार्थनगर उ०प्र० जो भूल भटक कर जौनपुर जंक्शन आ गया था, जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0-0409/2026 धारा 137(2) BNS थाना भांडुप जिला बृह्ननमुंबई शहर राज्य महाराष्ट्र में पंजीकृत है। जिसको बरामद कर चाइल्ड लाइन जौनपुर (1098) को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया।
बरामदगी टीमः-
- थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ थाना जीआरपी जौनपुर।
- हे0का0 प्रदीप कुमार, थाना जीआरपी जौनपुर।
- हे0का0 उमेश कुमार कन्नौजिया, थाना जीआरपी जौनपुर।
- का0 रामप्रवेश, थाना जीआरपी जौनपुर।
मीडिया सेल
जीआरपी अनुभाग प्रयागराज*

